महिला के गले से उचक्कों ने सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

इटखोरी प्रखंड कार्यालय के सामने एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना शनिवार की शाम को हुई, जब प्रभा देवी, जो प्रखंड कार्यालय में कार्यरत हैं, जैन मोबाइल दुकान से लौट रही थीं। बदमाशों ने अचानक हमला करके मंगलसूत्र छीन लिया, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है।

महिला के गले से उचक्कों ने सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार

इटखोरी प्रतिनिधि । इटखोरी प्रखंड कार्यालय के सामने सरकारी आवास परिसर गेट के पास खड़ी एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गये। महिला चिल्लाती रही लेकिन उचक्कों ने बेरहमी से गले से मंगलसुत्र छीनकर चंपत हो गये। घटना शनिवार की देर शाम की है। पीड़िता प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत जगेश्वर साव की पत्नी प्रभा देवी है। पीड़िता प्रभा देवी ने बताया कि इटखोरी बाजार स्थित जैन मोबाईल दुकान से वह वापस लौटी ही थी कि दो अज्ञात बदमाश काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल से आये और अखिलेश ठाकुर के घर का पता पूछने लगे।

मैं बोली कि मुझे नही पता है। इसी बीच एक युवक ने जबरन उसके गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गए। सोने का मंगलसूत्र डेढ़ ग्राम लगभग दो लाख रुपये की लागत की है। इस घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और भय का माहौल हो गया। इस मामले में पीड़िता ने थाना में एक आवेदन दिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।