ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतराअमझर नदी में आए बाढ़ में बहकर महिला की मौत

अमझर नदी में आए बाढ़ में बहकर महिला की मौत

पिछले 5 दिनों से लगातार हो रहे बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। चतरा अलर्ट लगातार हो रही बारिश के कारण हंटरगंज के जोरी प्रतापपुर मार्ग में पड़ने वाले अमझर नदी में बाढ़ आ गयी...

अमझर नदी में आए बाढ़ में बहकर महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चतराTue, 01 Oct 2019 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पिछले 5 दिनों से लगातार हो रहे बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। चतरा अलर्टलगातार हो रही बारिश के कारण हंटरगंज के जोरी प्रतापपुर मार्ग में पड़ने वाले अमझर नदी में बाढ़ आ गयी है। बाढ़ में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला बसरिया गांव के बिहारी भूइयां की पत्नी अनीता देवी है। अनीता देवी अपने मायके भुईयांडीह गई हुई थी। वहां से लौटने के दौरान नदी पार कर रही थी। इसी दौरान नदी में बाढ़ आ गयी और तेज पानी की धार में वह बह गई। घटना स्थल से 5 किलोमीटर दूर उसका शव बांदुकरमा गांव के पास नदी कीनारे से बरामद हुआ है। वही दूसरी ओर लगातार हो रहे बारिश में कई घर ध्वस्त हो गए। जोरी के संदीप गुप्ता का कच्चा मकान घ्वस्त हो गया है। अकौना गांव के सोनवा देवी का घर अचानक ध्वस्त हो गया। जिससे घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। वही घर के अंदर बंधी गाय भी घायल हो गई और दो बकरी वही दबकर मर गई। इसके अलावा इसी गांव के रीना देवी का घर भी ध्वस्त हो गया। हंटरगंज के खुटीकेवाल गांव के गीता देवी का घर भी बारिश के पानी में ध्वस्त हो गया। इसके अलावा अन्य कई कच्चे मकान के ध्वस्त होने की सूचना है। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण सड़कों की सूरत बदल दी है। ग्रामीण सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है। वही हंटरगंज प्रतापपुर रोड स्थित काशी केवाल गांव के पास बने डायवर्सन भी बह गया। इसके अलावा अन्य डायवर्शनो की स्थिति भी दयनीय है। कल तक बारिश के लिए क्षेत्र में हवन पूजन किया जा रहा था। वही अब पानी बंद होने के लिए पूजा अर्चना किया जा रहा है। पूजा पंडाल निर्माण कार्य लगातार हो रही बारिश के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पानी के कारण दुर्गा पूजा का रौनक फीका हो गया है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें