Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsWild Elephants Cause Destruction in Sohar Village Local Team Attempts to Chase Them Away
वन विभाग ने बनाया हाथी भगाने के लिए स्थानीय लोगों का एक टीम

वन विभाग ने बनाया हाथी भगाने के लिए स्थानीय लोगों का एक टीम

संक्षेप:

वन विभाग ने बनाया हाथी भगाने के लिए स्थानीय लोगों का एक टीमवन विभाग ने बनाया हाथी भगाने के लिए स्थानीय लोगों का एक टीमवन विभाग ने बनाया हाथी भगाने के

Jan 13, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सोमवार की रात हाथी ने सोहर गांव में फसलो को रौंदना ही शुरू किया की स्थानीय लोगों की सहयोग से टीम ने हाथी को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान हाथी ने कुलेश्वर भुईयां और कनु बिरहोर के घर को छति करते हुए सोहर के सतीश कुमार सिंह का गेहूं, चंदन सिंह का राई, लकी सिंह का राईऔर मुरबे में एदला निवासी सोमर महतो का चना आदि फसलो को रौदते हुए जंगल की ओर भाग गया। अंधेरा होने के कारण टीम जंगल में नही घुस पायी। पिछले एक माह से सिमरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियो के दल ने आतंक मचा रखा है।

आये दिन घरों को क्षति पहुंचाने के साथ जानवरों और फसलो को भारी नुकसान पहुंचा रहे है। हाथियो के दल कई भाग में बंट गये है जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड रहा है। पिछले एक सप्ताह से अकेला हाथी टुटीलावा, केंदुआ, ईचाक खुर्द रोल, डाडी, खपिया, केवटा, सोहर सडमा, रानीपोखर आदि क्षेत्रों में घुम घूम कर फसलो को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग ने हाथियो को भगाने के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानीय युवको को प्रशिक्षित कर लगाया है। परंतु हाथी दिन होते ही घने जंगलो में छिप जाता और रात होते ही जंगल किनारे बसे गांव में आकर भारी नुकसान पहुंचा रहा है। अकेला हाथी झुंड से बिछड गया है और अपने साथियो को खोजने के लिए लगातार चक्कर लगा रहा है।जिसके कारण खोजी दल चकमा खा जा रहे है। हाथियो का पसंदीदा जगह बन गया है खपिया से केंदु तक: पिछले कई वर्षों से पलामू या बेतला से हाथियो का दल निकल कर सिमरिया के इस क्षेत्र में आ धमकते है। वन विभाग ने इनके आने जाने के रास्ते को रोकने के लिए झटका मशीन लगाया गया था। झटका मशीन लगने के बाद लोगों ने राहत की सांस लिए परंतु हाथी को रोकने वाला झटका मशीन हाथी का दात साबित हो रहा है। मशीन लगाने वाली कपनी लगातार सुधारने के प्रति पहल कर रहा परंतु अभी तक इसमें सफलता नही मिल पाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;