प्रतापपुर के सिजुआ और हुमाजांग में शिविर का आयोजन
प्रतापपुर में 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 'पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा' का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने पानी की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। यह क्षेत्र कृषि प्रधान है, जहां जल संकट से किसान प्रभावित हो रहे हैं।

प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले में आमजनों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करने हेतु 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक "पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा" का आयोजन किया जा रहा है। प्रतापपुर प्रखंड के दो पंचायतों में में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिजुआ एवं हुमाजांग पंचायत शामिल हैं। मौके पर उपस्थित प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम बीडीओ अभिषेक पांडेय एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित ग्रामीणों ने अपने अपने गांव में पानी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया और उसे सामाधान करने की गुहार लगाई गई।
अधिकारियों ने अश्वासन दिया और हर हाल में पानी की समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया गया है। बताया गया कि प्रतापपुर प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां जल संकट के कारण किसानों को खेती में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उपस्थित ग्रामीणों ने प्रखंड के पूर्णाडीह पाइपलाइन, जल मिनार आदि को चलाने की मांग किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


