बीएलओ के साथ बीडीओ ने की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

गिद्धौर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निष्पक्षता से कार्य करने और समय सीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

बीएलओ के साथ बीडीओ ने की बैठक

गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पर्यवेक्षक से संपर्क कर समाधान प्राप्त करने को कहा गया।

बीडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कर्मियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।