Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsViolent Looting Incident Leaves Four Injured Near Amrapali Bridge
टंडवा में दो पक्षों के बीच मारपीट मे चार घायल, दो हिरासत मे

टंडवा में दो पक्षों के बीच मारपीट मे चार घायल, दो हिरासत मे

संक्षेप:

टंडवा में दो पक्षों के बीच मारपीट मे चार घायल, दो हिरासत मेटंडवा में दो पक्षों के बीच मारपीट मे चार घायल, दो हिरासत मेटंडवा में दो पक्षों के बीच मारपी

Thu, 16 Oct 2025 12:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली के होन्हे पुल के पास दो पक्षो के बीच लूटपाट और मारपीट की घटना मे दोनो पक्ष से चार लोग घायल हो गये। इसमे जीजा आफताब और शाली का इलाज हजारीबाग मे चल रहा है। जबकि अन्य का इलाज टंडवा अस्पताल मे हुआ। इस मामले मे दोनो पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सराढू के आफताब अपनी शाली को बाइक से डमडोइया घर छोडने जा रहा था। इसी बीच आरोप है कि सोमवार की शाम साढे छह बजे शाम बाइक पर सवार होन्हे गांव के मंटू यादव और कुलेशवर यादव ने लडकी के साथ अभद्र व्यवहार की जिसका प्रतिकार करने पर दोनो के साथ जमकर मारपीट की गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस घटना पर पीड़ित के पिता रफीक अंसारी के लिखित ब्यान पर काड संख्या 215/25 मे मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को आरोपी बनाया है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष के उदेश कुमार के ब्यान पर काण्ड संख्या 216/25 मे अलग से मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमे मो आफताब, समीम,हाफिज, तौसिप तथा जनूल मिया सब सराढू निवासी पर मारपीट करने, चालीस हजार छीनने और आभूषण छीनने का आरोप है। दर्ज मुकदमा मे उल्लेख है कि मंटू और कुलेशवर यादव टंडवा से होन्हे घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगभग नौ बजे रात आफताब आठ दस लोगो के साथ बाइक रोक कर उक्त आरोपियो ने दोनो के साथ मारपीट की और पैसे छिन लिये। इधर इस्पेक्टर अनिल उरांव ने फिलहाल आरोपी मंटू और कुलेशवर को हिरासत मे ले लिया है। इस्पेक्टर का कहना है दोनो पीड़ित की ओर से केश दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।