Chatra News: सिसई में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो हिरासत में
हिन्दुस्तान, चतरा
Chatra News: टंडवा के सिसई गांव में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें अंकित पांडेय को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें हजारीबाग भेजा गया। विवाद नंदकिशोर पांडेय के साथ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है।

Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सिसई गांव में सोमवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में अंकित पांडेय पिता विकास पांडेय के सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है। परिजनों के अनुसार कुछ लोग लाठी-डंडे, रॉड व अन्य हथियार लेकर राजेश पांडेय के घर में घुस गए और घर के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे अंकित पांडेय के सिर में गंभीर चोटे आयी है। घायल के पिता ने बताया कि नंदकिशोर पांडेय के साथ पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
पीड़ित परिजनों का आरोप कि पूर्व में भी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास हुआ हैं। इधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


