Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsVillagers Protest Against Coal and Ash Transportation Disrupting Roads in Tandwa
आम सड़क से कोयला और राख की ढुलाई के खिलाफ जाम, चार घंटे बाद मुक्त

आम सड़क से कोयला और राख की ढुलाई के खिलाफ जाम, चार घंटे बाद मुक्त

संक्षेप:

टंडवा के रहमतनगर गांव के ग्रामीणों ने कोयला और एनटीपीसी से निकलने वाली राख की ढुलाई के कारण सड़कों पर गिरते राख और धूल से परेशान होकर चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राख की ढुलाई करने वाले वाहनों को रोका और नियमित पानी के छिड़काव तथा अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की मांग की।

Dec 16, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा सिमरिया के आम सड़क से कोयला और एनटीपीसी से निकलने वाली राख की ढुलाई से सड़कों पर गिरते राख और उड़ते धूल से परेशान रहमतनगर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को चार घंटे तक डिस्पैच बाधित रखा। ग्रामीणों ने राख और कोयले की ढुलाई में लगे वाहनों को रोककर विरोध जताया। इस दौरान वाहनों को रोकने वाले ग्रामीणों ने बताया कि टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क से हर रोज सैकड़ो वाहनों की मदद से एनटीपीसी से निकलने वाली रात की ढुलाई की जा रही है। जिन वाहनों से राख की ढुलाई की जा रही है उनमे लदा राख गीला रहता है जिसके कारण राख का कण पूरे सड़क मे गिरते हुए जाता है।

राख का गिरा हुआ कण सूखकर धूल का रूप ले लेता है,जो सड़क मे चलने वाले राहगीरो के लिए परेशानी बनने के साथ सड़क किनारे बने घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि राख के उड़ते कण के कारण गांव के ग्रामीण सांस और कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आम सड़क से राख और कोयले की ढुलाई के दौरान नियमित पानी के छिड़काव और अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों के द्वारा वाहनो के रोके जाने के करीब चार घंटे बाद राख के ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े लोग पहुंचे जहां सड़क पर उड़ते धूलकण व प्रदुषण के रोकथाम को लेकर सफाईकर्मी रखें जाने की शर्त पर सड़क से जाम हटाया गया। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;