देवरिया चेक डैम के पास अंडरग्राउंड पुल निर्माण की मांग तेज
चतरा के देवरिया गांव के ग्रामीणों ने विधायक जनार्दन पासवान को पत्र सौंपकर अंडरग्राउंड पुल निर्माण की मांग की है। बाईपास सड़क के निर्माण से गांव में आवागमन की समस्या बढ़ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल शमशान घाट और खेतों तक पहुंच को सुगम बनाएगा।

चतरा प्रतिनिधि। चतरा बाईपास पथ निर्माण कार्य के बीच देवरिया गांव के ग्रामीणों ने अपनी महत्वपूर्ण मांग को लेकर विधायक जनार्दन पासवान को पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने देवरिया चेक डैम के समीप अंडरग्राउंड पुल निर्माण की आवश्यकता को गंभीर बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास सड़क बनने से जहां शहरवासियों में खुशी है, वहीं देवरिया गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो सकती है। वर्तमान में गांव के लोग शमशान घाट और अपने खेतों तक पहुंचने के लिए चेक डैम वाले रास्ते का उपयोग करते हैं। बाईपास निर्माण के बाद यह मार्ग बाधित होने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों
ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि चेक डैम के पास अंडरग्राउंड पुल का निर्माण कराया जाता है, तो शमशान घाट तक पहुंच और खेती के लिए आवागमन दोनों सुगम बना रहेगा। यह सुविधा गांव के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस संबंध में विधायक जनार्दन पासवान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त (डीसी) को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा की है। उल्लेखनीय है कि इस मांग पत्र पर देवरिया गांव के 59 ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


