दो वर्ष बाद भी नहीं हुई जलमीनार से पेयजलापूर्ति, लोग परेशान
हंटरगंज के छेछिमंझार गांव में नल जल योजना के तहत लगाए गए जलमिनार को 2 साल हो चुके हैं, लेकिन यह अब तक चालू नहीं हुआ है। गांव में 200 लोग निवास करते हैं, लेकिन जीर्ण चापाकल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल मीनार चालू करने की मांग की है।

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के छेछिमंझार गांव में नल जल योजना के तहत लगाए गए जलमिनार 2 वर्ष बाद भी चालू नहीं हो पाया है। गांव के करीब 35 घरों में 200 से ऊपर लोग निवास करते हैं। यहां दो सरकारी चापाकल है लेकिन दोनों ही जीर्णशीर्ण अवस्था में है। गांव में पेयजलापूर्ति की बदहाल व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय मुखिया के निर्देश पर नल जल योजना के तहत यहां जल मीनार लगाया गया था। जलमिनर लगने के बाद ग्रामीणों में बेहतर पेयजल आपूर्ति सुविधा बहाल होने की आस जगी थी। लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक इस जल मीनार से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाया।
ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर काफी नीचे रहने के कारण गांव में सरकारी चापाकल से पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल पाता है। जिसके कारण इन्हें काफी दूर से जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंध में कई बार स्थानीय प्रशासन से जलमिनार को चालू करने की मांग किया है। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस जल मीनार से पानी नहीं मिल पाएगा तो इसे विभाग उखाड़ कर यहां से ले जाए। ग्रामीणों ने नल जल योजना के तहत लगाए गए इस जल मीनार को एकमात्र शोभा की एक वस्तु बताते है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, डीसी और मुखिया जल्द से जल्द गांव के इस जल मीनार से जलापूर्ति शुरू करने की मांग किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



