Chatra News: गोसाईडीह में किया सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: हंटरगंज के गोसाईडीह में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत बुधवार को गोसाईंढी गांव में एक विशेष सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Chatra News: गोसाईडीह में किया सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के गोसाईडीह में सतर्कता जागरुकता अभियान 2026 के तहत बुधवार को गोसाईंढी गांव में एक विशेष सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया के गोसाईडीह शाखा के शाखा प्रबंधक श्याम लाल और सतर्कता अधिकारी हिमांशु गर्ग द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण को अपनाकर ही समाज और देश में स्थायी विकास और समृद्धि लाई जा सकती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और सत्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को साइबर अपराध और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश या संदिग्ध लिंक पर बिना जांच के विश्वास न करें। अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड, एटीएम कार्ड की जानकारी और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ग्रामीणों फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक, यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन भुगतान में धोखाधड़ी, फर्जी लोन या इनाम के संदेश और म्यूल अकाउंट के खतरों के बारे में भी बताया गया। यह भी बताया गया कि अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे लेने या भेजने के लिए देना कानूनी और वित्तीय रूप से जोखिम भरा हो सकता है। शाखा प्रबंधक श्याम लाल और सतर्कता अधिकारी हिमांशु गर्ग ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत बैंक और पुलिस को दें। बैठक के अंत में सभी ग्रामीणों ने "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" के संदेश को अपनाने और भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: गोसाईडीह में किया सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन