केदली गुरुद्वारा में मनाया गया वैशाखी पर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

हंटरगंज में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में बाबा दीप सिंह सेवा समिति द्वारा वैशाखी सजाना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया और शबद गुरुवाणी का कीर्तन किया गया। इस अवसर पर खालसा पंथ की स्थापना का भी उल्लेख किया गया। अंत में लंगर का आयोजन किया गया।

केदली गुरुद्वारा में मनाया गया वैशाखी पर्व

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के केदली कला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में प्रबंधक कमेटी द्वारा बाबा दीप सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में सिख समुदाय का महान पर्व वैशाखी सजाना दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पिछले दो दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। वहीं विभिन्न लोगों द्वारा शबद गुरुवाणी का कीर्तन गायन किया गया। वक्ताओं ने वैशाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला। ज्ञात हो कि वैशाखी के दिन ही पंजाब के आनंदपुर साहिब में 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने पंच प्यारों को अमृत छकाकर, एक अलग पहचान प्रदान करते हुए खालसा पंथ की स्थापना कराई थी।

कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इसमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह को सुचारु रूप से संपन्न कराने में प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलजीत सिंह बंटी, सचिव सरदार नंदकिशोर सिंह, पूर्व प्रधान सरदार प्रताप सिंह, पूर्व सचिव सरदार ज्ञान सिंह, सेवा समिति के प्रधान सरदार सर्वजीत सिंह सहित सभी साध संगत ने अपना सराहनीय भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।