Chatra News: लवानि टांड़ में झूल रहा बिजली का तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: लवानि टांड़ में झूल रहा बिजली का तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतितलवानि टांड़ में झूल रहा बिजली का तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतितलवानि टांड़ म

Chatra News: लवानि टांड़ में झूल रहा बिजली का तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि राजपुर पंचायत के लवानि टांड़ में बिजली के खंभे से इंसुलेटर सहित तार उखड़कर लटकने से ग्रामीणों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। खंभे से उखड़ा तार काफी समय से झूल रहा है, जिससे आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या की जानकारी कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली विभाग तक पहुंचाई गई, लेकिन अब तक तार को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।स्थानीय

लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त इंसुलेटर और लटकते तार को ठीक कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।फोटो30 अगस्त चतरा 18- कान्हाचट्टी में झूलता बिजली तार

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: लवानि टांड़ में झूल रहा बिजली का तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित