Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsTruck Owners Demand Fair Freight Rates and Prioritize Local Transporters
विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ मिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से

विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ मिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से

संक्षेप: विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ मिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सेविस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ मिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सेविस्थापित प्रभावित

Sat, 8 Nov 2025 09:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

टंडवा, निज प्रतिनिधि। विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर ट्रक मालिको की समस्या से अवगत करवाया, प्रतिनिधिमंडल ने 2024 में निर्धारित भाड़ा लागू करवाने व स्थानीय वाहन मालिकों को प्राथमिकता देने का किया मांग, कहा कि ट्रांस्पोटर लगातार भाड़ा में कमी कर रहे है और डीजल समेत पार्ट पुर्जे के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, मांग किया कि 2024 में वाहन मालिक संघ द्वारा निर्धारित भाड़ा को लागू करवाया जाए। इसके साथ ही इस वाहन मालिकों ने फ्लाई ऐश ढुलाई में हाइवा के साथ साथ ट्रकों के परिचालन का आग्रह किया, बताया कि परिवहन पदाधिकारी के निर्देश के बाद ट्रकों से फ्लाई ऐश ढुलाई बन्द कर दी गई थी, जिससे लोन लेकर ट्रक लेने वाले वाहन मालिकों को भारी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है, अधिकारियों ने वाहन मालिकों की समस्याओं का हर सम्भव समाधान का आस्वाशन दिया, प्रतिनिधिमंडल में सांसद के सीसीएल प्रतिनिधि प्रेम विकास जेएमम जिला सचिव चंद्रदेव साहू जेएमएम प्रखण्ड अध्यक्ष प्रकाश यादव प्रह्लाद कुमार शिवप्रसाद गुप्ता संजीत यादव त्रिवेणी यादव दिनेश साव धनन्जय चौबे समेत अन्य शामिल थे।