सिमरिया चौक पर ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर

Feb 28, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सिमरिया के सुभाष चौक पर शुक्रवार रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से चालक मुमताज वाहन में फंस गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया। ट्रक गढवा से सरसो लेकर हजारीबाग जा रहा था।

सिमरिया चौक पर ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर

सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया सुभाष चौक पर शुक्रवार की रात अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से एक सरसो लदा ट्रक दुर्घटनाग्रसत हो गई। इस घटना में चालक मुमताज वाहन में फंसा कर रह गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस गस्ती दल ने चालक को वाहन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। घटना की बाबत मिली जानकारी के अनुसार जेएच 10 एडी 9155 ट्रक गढवा से सरसो लेकर हजारीबाग डेमोटांड जा रही थी। इस बीच आम्रपाली से कोयला लेकर कटकमसांडी जा रहे हाइवा और ट्रक के बीच में टक्कर हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर निकल गया ।जबकि ट्रक के चालक वाहन में ही फंसा रह गया। इस दुर्घटना में कई दुकान क्षतिग्रस्त होने से बाल बाल बच गया। सुबह सरसों को अनलोड कर दुसरे वाहन से गंतव्य स्थान भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।