Chatra News: आरडीएस इंटर कॉलेज की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
Chatra News: आरडीएस इंटर कॉलेज की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजनआरडीएस इंटर कॉलेज की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजनआरडीएस इंटर कॉलेज

Chatra News: चतरा संवाददाता आरडीएस इंटर कॉलेज जीतनी मोड किशनपुर चतरा के धनेश्वरी हाल में गुरूवार को कॉलेज के सचिव लाला प्रसाद साहू की माता स्वर्गीय धनेश्वरी देवी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आरडीएस इंटर कॉलेज (रामेश्वर धनेश्वरी साहू इंटर कॉलेज) लाला प्रीतम बी.एड. कॉलेज, लाला प्रसाद डिग्री इवनिंग कॉलेज, डीपीएस स्कूल, आईसीएसई बोर्ड के अध्यापक, अध्यापिकाए एवं छात्र-छात्राएं के साथ-साथ संस्थान के प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 10 सितंबर 2026 की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में माता धनेश्वरी देवी जी के तस्वीर पर कॉलेज के सचिव लाला प्रसाद साहू एवं उनके घर के सदस्यों के साथ-साथ संस्थान के सदस्य गण के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लाल प्रसाद साहू ने कहा कि 10 सितंबर 2022 को 108 वर्ष की उम्र में स्वर्ग यात्रा की ओर निकल पड़े माता धनेश्वरी जी के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज हम सभी एक परिसर में कई संस्थानों की सहायता से मां सरस्वती के आंगन में शिक्षा के दीप को निरंतर जगमगा रहे हैं. उन्होंन उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कि जिस प्रकार हमारी माता अंतिम समय तक स्वस्थ रहकर हम सभी को स्वस्थ रखी ठीक उसी प्रकार आप सभी भी अपने माता-पिता को इतना स्वस्थ और सम्मान दें ताकि उनके आशीर्वचन से आप सभी भी पल्लवित पोषित होते रहे. कार्यक्रम में गणेश प्रसाद साहू, निरंजन प्रसाद साहू, जगदीश प्रसाद साहू, लाला प्रसाद साहू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।फोटो10 सितंबर चतरा 8- श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग

