लोहड़िया आदिवासी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

Feb 23, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

टंडवा में लोहड़िया आदिवासी संघ की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के बुद्धिजीवी और महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, और महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने मिलकर होली का पर्व मनाया और समाज के उत्थान के लिए नए संकल्प लिए।

लोहड़िया आदिवासी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

टंडवा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नगर भवन में लोहड़िया आदिवासी संघ केंद्रीय कमेटी टंडवा की ओर से रविवार को राज्य स्तरीय बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें झारखंड के कोने-कोने से समाज के बुद्धिजीवी व महिला-पुरुष शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रामबृंद नायक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला आदिवासी संघ के सदस्या उर्वशी देवी व संचालन सुरेंद्र नायक ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान व संगठनात्मक मजबूती तथा समाजिक जनगणना पर बल दिया।

विभिन्न जगहों से आए वक्ताओं ने अपने विचार में समाज उत्थान को लेकर कई सुझाव दिए। सामाजिक उत्थान पर विशेष कर महिलाओं की भागीदारी पर ज्यादा बल दिया गया। इस दौरान समाज में शिक्षा की प्रतिशतता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सामाजिक परंपरा को बढ़ावा देने, प्राकृतिक का पर्व सरहुल पूजा को धूमधाम से मनाने, नशामुक्त समाज बनाने, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा रोकने तथा आर्थिक दबाव कम करने को लेक आदिवासी समाजिक रीति रिवाज को अपनाते हुए शादी-विवाह रात के जगह दिन में करने का निर्णय लिया गया। खाशकर विभिन्न जगहों से आए समाज के लोगों में टंडवा रामबृंद नायक, हेंदेगीर के श्याम दास नायक, अमित नायक, उमेडंडा के शिवकुमार नायक, टंडवा के जयप्रकाश नायक, पगार के बिनोद नायक, पीठोंरिया के दिनेश नायक, उमेडंडा के विनीता देवी, टंडवा के परमेश्वर नायक, सरोज नायक, मनोज नायक, संतोष नायक छत्तीसगढ़ के विजय नायक हेन्देगिर के अमित नायक, राजेंद्र नायक, राजेश नायक व समाज के तमाम चट्टी से आए हुए समस्त महिलाएं व पुरुषों ने समाजिक उत्थान व महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य करने पर बल दिया। इसके पहले लोगों ने होली के अग्रीम शुभकामनाएं देते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए खुशियां मनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधीर नायक, दीपक नायक, कृष्णा नायक, मनोज नायक, लोकनाथ नायक खुशलाल नायक, चिंतामणि नायक, अनिकेत नायक, रौशन नायक आदि ने अहम सहयोग किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।