जनजातीय गरिमा उत्सव में शामिल हुए सांसद कालीचरण सिंह
पत्थलगड्डा में एक दिवसीय 'जनजातीय गरिमा उत्सव' का आयोजन किया गया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने बिरहोर परिवारों की स्वास्थ्य जांच की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में धोती-साड़ी का वितरण भी किया गया। यह पहली बार है कि किसी सांसद ने आज़ादी के बाद बिरहोर परिवारों से मुलाकात की।

पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। चतरा उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत शीतलपुर में एक दिवसीय "जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चतरा सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए एवं विलुप्त प्राय: आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के सदस्यों के स्वास्थ्य का हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पत्थलगड्डा के बीडीओ सह सीओ उदल राम के कार्यों से खुशहोकर काफ़ी प्रशंसा किया। वहीं बिरहोर टोला में आवश्यक कार्यों में हो रहे समस्याओं का समाधान जल्द करने का भी भरोसा दिलाया है।
इतना ही नहीं बिरहोर टोला में जल्द ही भूमकोडिया भवन एवं पक्की सड़क बनवाने की बातें सांसद ने कहा है। कार्यक्रम के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने बिरहोर परिवारों के बीच धोती - साड़ी का वितरण किया है, जबकि बिरहोर परिवारों के बीच बिजली- पानी की समस्या न हो इसके लिए सासंद ने खुद विभागों के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से जल्द ठीक करने को कहा है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सभी बिरहोर परिवार के सदस्यों का सीएचओ सरोज मिंज के द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गई। वहीं मुखिया महेश दांगी ने कहा कि पहली बार किसी सांसद ने आज़ादी के बाद इस बिरहोर परिवारों के बीच पत्थलगड्डा पहुंचे हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार, कल्याण पदाधिकारी शशिकांत मेहता,एमओ तेजनारायण पंडित,पंचायत सचिव मोहम्मद असलम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


