उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में जनजातिय पखवाड़ा का आयोजन

उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में जनजातिय पखवाड़ा का आयोजन

संक्षेप:

उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में जनजातिय पखवाड़ा का आयोजन उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में जनजातिय पखवाड़ा का आयोजन उत्क्रमित प्लस टू उच

Nov 08, 2025 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में शुक्रवार को जनजातीय दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार द्वारा प्रेषित पत्र के आलोक में झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जनजातीय पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा, और गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना सरकार का मेन उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने ज्ञान एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में जनजातीय नायकों, संस्कृति और उनके योगदान पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे जिसे विद्यार्थियों ने अपनी जानकारी के अनुसार हल किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्षों और झारखंड में चले जनजातीय आंदोलनों के महान जननायकों सिद्धू-कान्हू और टाना भगत के योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही भारत में निवास करने वाले विभिन्न जनजातीय समुदायों, उनकी सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक जीवनशैली और रीति-रिवाजों के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह शिव प्रताप शर्मा प्रभु महतो दिनेश राम अजय कुमार चंदन कुमार विजय आर्य अंजनी पाठक श्याम सुंदर कुमार, अजीत कुमार ने भी बच्चों को जनजातीय विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया।