राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Feb 13, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभराष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभराष्ट्रीय ग्राम स्वर

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का विधिवत्त उद्घाटन बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद के द्वारा प्रस्तावना का पाठ के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव,सहायक आदि को प्रशिक्षण नामित एजेंसी वढकउडठ के द्वारा कराया जा रहा है ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेसा अधिनियम 1996,सतत विकास लक्ष्य में ग्राम पंचायत की भूमिका,ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण की प्रमुख गतिविधियां,संविधान में वर्णित मानवीय मूल्य,मानवीय मूल्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न मौलिक अधिकार,डिजिटल पंचायत की स्थापना,ग्राम पंचायत की संरचना, मुखिया के दायित्व ,पंचायत की स्थायी समिति ,पंचायत का सुदृढ़ीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुक पात्रता कि जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं संबंधित पोर्टल के बारे में जानकारी, पंचायत सहायक की भूमिका जिम्मेवारी एवं कर्तव्य ,अल्ट्रा पुअर की समझ एवं अल्ट्रा पुअर आइडेंटिफिकेशन विषय पर प्रशिक्षण सिमरिया शंकर दांगी मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।