सहिया साथियों का पांच दिनी आवासीय सहभागी सीख प्रशिक्षण संपन्न
गिद्धौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सहिया साथियों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 88 सहिया साथियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में सहिया साथियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय आवासीय सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 88 सहिया साथियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संस्थागत प्रसव, सुरक्षित मातृत्व, नवजात शिशु की देखभाल सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके अलावा सहिया साथियों को यह भी बताया गया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
प्रशिक्षण में व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में एकजुट संस्था की प्रशिक्षिका पूनम कुमारी ने सहिया साथियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया। समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने क्षेत्र में लागू करने का आह्वान किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


