प्रखंड में टीएनए की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 203 परीक्षार्थी हुए शामिल

Nov 18, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

प्रखंड में टीएनए की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 203 परीक्षार्थी हुए शामिलप्रखंड में टीएनए की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 203 परीक्षार्थी हुए शामिलप्रख

प्रखंड में टीएनए की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 203 परीक्षार्थी हुए शामिल

प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल प्रतापपुर में मंगलवार को ट्रेनिंग निड्स एनालाइसिस की परीक्षा ली गई। परीक्षा में सरकारी शिक्षक, सहायक अध्यापक, पारा शिक्षक ने इस परीक्षा में 203 परीक्षार्थियों ने शामिल हुए। यह परीक्षा दो पालियों में ली गई। पहली पाली 10:30 से 12:30 बजे तक एवं दूसरी पाली 2 बजे से 4 बजे तक रही। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। यह परीक्षा पूरे झारखंड में आयोजित किया गया है। बताया गया कि परीक्षा छ: महीने पर एक बार ली जाती है। यह जानकारी 2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार रजक ने देते हुए बताया कि यह परीक्षा सीइएनआइ के द्वारा आयोजित किया जाता है।

और प्रखंड में मात्र एक सेंटर 2 हाई स्कूल प्रतापपुर को बनाया गया था। मौके पर बीपीओ अजय कुमार दास एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।