गिद्धौर में 38 से बढ़कर 42 हुआ मतदान केंद्र, तीन केंद्र स्थानांतरित

Mar 17, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

चतरा में प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण सभागार में बीएलओ को नोसलेन मकान संख्या के स्टीकर लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर 42 मतदान केंद्रों की संख्या की जानकारी दी गई, जिसमें चार नए मतदान केंद्रों का सृजन किया गया है। प्रशिक्षण में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और विभिन्न मतदान केंद्रों के बीएलओ उपस्थित थे।

गिद्धौर में 38 से बढ़कर 42 हुआ मतदान केंद्र, तीन केंद्र स्थानांतरित

चतरा संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ को नोसलेन मकान संख्या से संबंधित स्टीकर लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि बीएलओ घर-घर जाकर मकान संख्या से संबंधित स्टीकर लगाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रखंड में 38 मतदान केंद्र था। जबकि चार नए मतदान केंद्र का सृजन किया गया है। वैसे में प्रखंड में अब कुल 42 मतदान केंद्र की संख्या हो गई है। जबकि तीन मतदान केंद्र को दूरी के आधार पर व मतदाताओं की सुविधा को लेकर स्थानांतरण किया गया है। नवसृजित चार मतदान केंद्र मध्य विद्यालय पेक्सा 189, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय केंदुआ 205, मध्य विद्यालय गांगपुर 213 व मध्य विद्यालय तिलैया 216 शामिल है।

इन मतदान केंद्रों का सृजन मतदाताओं की संख्या के आधार पर किया गया है। जबकि मध्य विद्यालय द्वारी के 192 मतदान केंद्र को प्राथमिक विद्यालय बलबल 221, मध्य विद्यालय द्वारी के 188 मतदान केंद्र को प्राथमिक विद्यालय ओवरडीह 217 व मंझगांवातरी के 165 मतदान केंद्र को प्राथमिक विद्यालय घटेरी 151 में स्थानांतरित किया गया है। प्रशिक्षण के मौके पर निर्वाचन विभाग के तरुण कुमार, बीएलओ पर्यवेक्षक दिगंबर पांडेय,चितरंजन शर्मा, उज्जवल सिंह, प्रियंका प्रिया सहित विभिन्न मतदान केंद्र के बीएलओ थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।