होलिका दहन के लिए लकड़ी लाने गए युवक की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत, दो घायल

Mar 05, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

गिद्धौर में होली के दिन एक ट्रैक्टर दुर्घटना में 23 वर्षीय गौतम कुमार की मौत हो गई। गौतम और उसके साथी लकड़ी लाने के लिए खेत गए थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और होली की खुशियाँ गम में बदल गई।

होलिका दहन के लिए लकड़ी लाने गए युवक की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत, दो घायल

गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में होली का उत्साह उस समय मातम में बदल गया जब ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवक मौत हो गई। इसके बाद होली की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। जानकारी के अनुसार, गिद्धौर निवासी प्रकाश दांगी का पुत्र 23 वर्षीय गौतम कुमार, मंगलवार की देर रात होलिका दहन के दिन अपने गांव के दो अन्य युवकों के साथ पास के खेत में ट्रैक्टर से लकड़ी लाने गया था, जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि गौतम कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं गांव के प्रकाश दांगी और संजय दांगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और परिजनों के घर लोगों का तांता लग गया। इस हादसे के कारण पूरे गांव में होली का उत्साह फीका पड़ गया। बताया जाता है कि गौतम कुमार घर का इकलौता चिराग था और खेतीबारी करता था, उसकी असमय मौत से ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। इस घटना के बाद गांव में होली का पर्व सादगी के साथ मनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।