खेत में पानी डालने के दौरन लगा करंट, मौत

Oct 19, 2024 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

खेत में पानी डालने के दौरन लगा करंट, मौत खेत में पानी डालने के दौरन लगा करंट, मौत खेत में पानी डालने के दौरन लगा करंट, मौत खेत में पानी डालने के दौरन

खेत में पानी डालने के दौरन लगा करंट, मौत

कुंदा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिंजनी गांव में धान के खेत पटाने के दौरान एक व्यक्ति को बिजली के करंट लगने से हुई मौत। मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के मरगड़ा पंचायत के पिंजनी गांव निवासी यदुनंदन यादव के 45 वर्षीय पुत्र देवेंद्र यादव के रूप में हुआ। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बारिश कम होने के कारण मृतक व्यक्ति अपने खेत में पानी डाल रहा था। तभी अचानक बिजली के तार में पैर रख दिया और बिजली करंट ने अपने चपेट में ले लिया। वही तुरंत ग्रामीणों के सहयोग से देवेंद्र यादव को प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना को सुनते हैं परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं इस घटना को सुनकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक घटना को देखकर पूरा गांव मातम में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।