
मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत, विरोध में रेलवे मार्ग जाम
टंडवा के कोइलरा गांव में एक 12 वर्षीय सुनीता कुमारी की कोयला मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब वह बकरी चराने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। गंभीर चोटों के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रेलवे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
टंडवा, निज प्रतिनिधि। सरैया-टोरी रेलवे लाइन में अशोका से प्रभावित कोइलरा गांव में कोयला मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय सुनीता कुमारी की मौत हो गयी। यह घटना रविवार को 12 बजे दिन में तब हुई जब सुनीता बकरी चराने के लिये रेलवे लाइन को पार कर रही थी। बताया गया कि ट्रेन के पहिये से किशोरी का दोनों पैर पूरी तरह से कट गया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत अंतर्गत कोइलरा गांव के बीरू गंझू के पुत्री सुनीता बकरी चराने जा रही थी।
इसी दौरान कोयला डिस्पैच के लिए बने रेलवे लाइन पार कर ही रही थी कि ट्रेन की चपेट में आ गयी। पूर्व मुखिया बिजय चौबे ने बताया कि युवती का एक पैर पूरी तरह कट कर अलग हो गया था जबकि दूसरा पैर का अधिकांश हिस्सा कट गया था। परिजनों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि अशोका कोल परियोजना से इस लाइन से कोयले की ढूलाई होती है। इधर परिजनों ने घटना के विरोध में रेलवे से हो रहे ढूलाई का विरोध करते हुए उसे जाम कर दिया है। सीसीएल से मुआवजा की मांग पर परिजन अडे हुए है। इसकी सूचना पिपरवार महाप्रबंधक को दे दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक सरैया टोरी रेलवे मार्ग जाम है। परिजनों का आरोप है कि विभागीय गलती से ऐसी घटना हुइ। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




