बहन के शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना हुई मौत

Apr 07, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

बहन के शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना हुई मौत बहन के शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना हुई मौत बहन के शादी का कार्ड बां

बहन के शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना हुई मौत

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित भोंदल गांव नगीनदाहा पुल के पास रविवार की रात एक अज्ञात गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक सहित मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर पुल के नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक केदली कला पंचायत के गोखाना गांव के राजेंद्र भुईयां का 26 वर्षीय पुत्र रोशन भुईयां है। रौशन अपने होंडा शाइन मोटरसाइकिल से जोरी अपने ममेरी बहन के शादी का कार्ड बांटने जा रहा था।

इसी दौरान घटना घटी। सोमवार को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया। रौशन की मौत हो जाने से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मुखिया अशोक यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष वकील खान, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, रुपू यादव, प्रदीप गुप्ता कृष्ण कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को ढाढास बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके मौत हो जाने से घर वालों पर दुखो का पहाड़ टूट गया है। परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है। वह अपने पीछे पत्नी एवं दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है।फोटो 06 अप्रैल चतरा 2- रोशन भुईयां का फाइल फोटो*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।