हंटरगंज के मजदूर की दिल्ली में मौत
हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी 25 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत दिल्ली में दाल फैक्ट्री में गिरने से हो गई। वह मजदूरी करता था और गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। रंजीत अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी नेपाली महतो का 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की मौत दिल्ली में गुरुवार की देर शाम काम के दौरान फैक्ट्री में गिरने से हो गयी। परिजनों ने बताया कि दिल्ली के नरेला दाल फैक्ट्री में वह मजदूरी का काम करता था। इसी दौरान मशीन के पास वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री के मालिक ने उसे दिल्ली अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के चित्रकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।
वह अपने घर का इकलौता कमाओ व्यक्ति था। उसके शव को गांव लाया जा रहा है। वह दो मई को ही काम करने दिल्ली गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


