छत से गिरकर हुई बच्चें की मौत
Mar 02, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
हंटरगंज के लिचरी गांव में एक बच्चे की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक बच्चा 8 वर्षीय शिवम कुमार था, जो खेलते समय गिरा। गिरने के बाद बच्चा अचेत हो गया और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हंटरगंज। हंटरगंज के जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कर्मा पंचायत के लिचरी गांव में रविवार को छत से गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा लीचरी गांव के लालू यादव का 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है ।जानकारी के अनुसार मृतक छत पर खेल रहा था ।इसी दौरान वह नीचे गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद बच्चा अचेत हो गया। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहें दें कि बच्चे ने दम तोड़ दिया । मौत के बाद पूरा गांव में मातम छा गया ।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



