व्यवसायी का निधन
व्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसायी का निधनव्यवसा

गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के जाने-माने व्यवसायी देवधारी महतो (90) का निधन सात दिन पूर्व ही गया था। सांतवें दिन श्रद्धा कर्म को लेकर महिलाएं सोमवार को तालाब के घाट पर गई थी। घाट पर ही मृतक के पत्नी 80 वर्षीय कैलेश्वरी देवी की आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर से प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि देवधारी महतो देश आजादी के पूर्व से किराना दुकान की व्यवसाय करते आ रहे थे। शव यात्रा में महिला-पुरुष की भी उमड़ पड़ी। इनका अंतिम संस्कार प्रखंड मुख्यालय के धोबिनिया गढ्ढा स्मशान घाट पर किया गया। हिंदू रीति रिवाज के साथ इनका मुख्य अग्नि पुत्र राजेंद्र दांगी ने दिया। उनके निधन पर जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। वही दूसरी ओर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सेवा निवृत्त फोरेस्टर रामचरन महतो का निधन हो गया। मृतक एक महीना पूर्व में गम्भीर दुर्घटना ग्रस्त हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।