
भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता का निधन, शोक
भाजपा के चतरा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के पिता रघुवीर सिंह भोगता का निधन रविवार को हुआ। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। तिलैया गांव में हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।...
गिद्धौर, प्रतिनिधि। भाजपा के चतरा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के पिता रघुवीर सिंह भोगता का निधन रविवार की देर शाम हो गई। उनके निधन की खबर से प्रखंड के साथ-साथ पूरे जिला में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं स्वजनों को शोक संवेदना देने की ताता लग गया। सोमवार को तिलैया गांव स्थित स्थानीय श्मशान घाट पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। मुख्याअग्नि पुत्र रामचंद्र सिंह भोगता ने दिया। शव यात्रा में जनप्रतिनिधि के अलावे विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, सदर विधायक जनार्दन पासवान, जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी, मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, पत्थलगड्ढा जिप सदस्य रामसेवक दांगी, दिनेश भारती, बिनोद पासवान, बिंदेश्वरी यादव, सतीश दांगी, आशीष कुमार ने शोक संवेदना प्रकट किया।
जबकि शव यात्रा में शामिल होकर अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष के फूफा सह खैरवार समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह भोगता का भी निधन सोमवार को हो गया। इनके निधन से समाज में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार ब्राह्मणा गांव के स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




