Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsThousands Rally in Chatra Against Kurmi Community s Demand for Tribal Status
आदिवासी एकता मंच के तले चतरा शहर में आदिवासी समुदाय ने निकाला आक्रोश रैली

आदिवासी एकता मंच के तले चतरा शहर में आदिवासी समुदाय ने निकाला आक्रोश रैली

संक्षेप: आदिवासी एकता मंच के तले चतरा शहर में आदिवासी समुदाय ने निकाला आक्रोश रैलीआदिवासी एकता मंच के तले चतरा शहर में आदिवासी समुदाय ने निकाला आक्रोश रैलीआदिव

Sat, 8 Nov 2025 01:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा संवाददाता कुरमी, कु़मी महतो जाति को आदिवासी अनुसूचित जन जाति बनाने की मांग के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी एकता मंच के बैनर तले हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग चतरा शहर की सड़कों पर आक्रोश रैली निकाली। यह महा आक्रोश रैली सदर प्रखंडकार्यालय परिसर स्थित नीलांबर पीतांबर मैदान से शुरू हुआ जो चतरा कॉलेज के समीप हेलीपैड मैदान तक पहुंचने के बाद रैली सभा में तब्दिल हो गयी। आदिवासी समुदाय के लोगों ने शहर में आक्रोश रैली निकालकर अपनी एकता और मजबूती को प्रदर्शित करने के साथ कुड़मी समुदाय की मांगो का विरोध जताया। इस दौरान रैली में शामिल समुदाय के लोगों ने कहा कि कुड़मी समुदाय का आदिवासी से कोई नाता नहीं रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि कुड़मी समुदाय की मांगों को टीआरआई ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार ठुकरा दिया है, बावजूद इसके कुड़मी समुदाय के लोग झारखंड के जल जंगल और जमीन को सींचने वाले आदिवासी समुदाय से छिनकर आदिवासियत का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं। इस मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष सह भोक्ता समाज के रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि राज्य में आदिवासियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी समुदाय के लोग जाग चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कुड़मी समुदाय के आदिवासी समुदाय में शामिल करने की मांगों पर मौन समर्थन देने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा कर रही है तो राज्य सरकार के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। मौके पर निशा भगत, महेश बांडो, कामेश्वर भोक्ता, विजय भोक्ता, महेश लकड़ा, अनिता भोक्ता, नीलम भोक्ता, फुलचंद तिर्की, एंजेल लकड़ा, अमर तिर्की सहित अन्य भोक्ता समाज मौजूद थे