लावालौंग में चार दुकानों में चोरी, नकदी और सामान ले उड़े चोर
लावालौंग थाना के निकट चार दुकानों में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने रंजन फल दुकान से 5 हजार रुपए और फल, ए वन चाऊमीन सेंटर से गैस सिलेंडर, और नमरी पासवान की मिठाई दुकान से 1 हजार रुपए और मिठाइयाँ चुराई। स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

लावालौंग, प्रतिनिधि। लावालौंग थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात नगदी समेत सामान की चोरी कर ली। घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन फल दुकान से चोर लगभग 5 हजार रूपए नकद एवं फल चोरी कर ले गए। वहीं ए वन चाऊमीन सेंटर से गैस सिलेंडर की चोरी हुई है। इसके अलावा नमरी पासवान की मिठाई दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक हजार रूपए नगद एवं मिठाइयों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं नगीना फर्नीचर दुकान से भी कुछ बर्तनों की चोरी होने की बात सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक चोरी की घटना होना पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है लेकिन अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


