Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsTheft at Hunterganj School 10 Computers Stolen by Unknown Burglars
विद्यालय से 10 कंप्यूटर सेट का अज्ञात चोरों ने किया चोरी

विद्यालय से 10 कंप्यूटर सेट का अज्ञात चोरों ने किया चोरी

संक्षेप:

हंटरगंज के उत्क्रमित हाई स्कूल बांका में रविवार रात को अज्ञात चोरों ने 10 कंप्यूटर सेट की चोरी की। शिक्षकों को सोमवार को चोरी का पता चला जब वे स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचित किया। यह...

Oct 14, 2025 03:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के उत्क्रमित हाई स्कूल बांका में अज्ञात चोरों के द्वारा रविवार की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने विद्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर उसमें रखा 10 कंप्यूटर सेट की चोरी कर लिया। इसकी जानकारी विद्यालय खुलने के बाद सोमवार को शिक्षकों को हुई। शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो पाया कि कंप्यूटर का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा 11 कंप्यूटर सेट में से 10 कंप्यूटर सेट गायब है। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय शंकर सिंह के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस विद्यालय पहुंचकर चोरी की घटना से संबंधित जांच पड़ताल किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में इससे पूर्व तीन बार चोरी की घटना घट चुका है। पूर्व की चोरी की घटना में चोरों के द्वारा मध्यान भोजन का चावल की चोरी की गई थी। लेकिन इस बार चोरों ने विद्यालय से 10 कंप्यूटर सेट की चोरी कर लिया। चोर विद्यालय के चाहरदिवारी को तड़पकर विद्यालय परिसर में आए और कंप्यूटर रूम का दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उदय शंकर सिंह के द्वारा हंटरगंज थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस चोरों के धर पकड़ और चोरी गए कंप्यूटर सेट की बरामदगी में जुटी हुई है।