ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतरायुवक की एक सप्ताह बाद होनी थी शादी, फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक की एक सप्ताह बाद होनी थी शादी, फांसी लगाकर की आत्महत्या

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के तुलसीपुर बालू घाट के समीप एक युवक का शव पेड़ से झूलता पाया गया। मृतक तेतरिया गांव के रामजी भुईया का पुत्र गबोदर भारती...

युवक की एक सप्ताह बाद होनी थी शादी, फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,चतराMon, 23 May 2022 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के तुलसीपुर बालू घाट के समीप एक युवक का शव पेड़ से झूलता पाया गया। मृतक तेतरिया गांव के रामजी भुईया का पुत्र गबोदर भारती है। गबोदर भारती का शव पेड़ से झूलता हुआ ग्रामीणों ने देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और कब्जे में ले थाना ले आई। मृतक गबोदर भारती शनिवार की सुबह घर से बिना कुछ बोले निकला था।

परिजन लगातार फोन पर संपर्क करना चाह रहे थे। लेकिन युवक फोन रिसीव नहीं कर रहा था। जिसके बाद से परिजन लगातार युवक की खोजबीन में जुटे हुए थे। दूसरे दिन शनिवार को देर शाम युवक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। गबोदर भारती की शादी 1 सप्ताह बाद होने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। युवक के मौत के बाद मां की हालत गंभीर बना हुआ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें