Chatra News: टयूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर लगा छेड़खानी का आरोप

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: प्रतापपुर में एक शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक ललन साव को गिरफ्तार किया। आरोप है कि शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। शिक्षक के परिजन ने आरोपों को झूठा बताया है।

Chatra News: टयूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर लगा छेड़खानी का आरोप

Chatra News: प्रतापपुर निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर में ट्यू션 पढ़ानेवाले एक शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को चतरा जेल भेज दिया है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ललन साव अपने घर में पिछले लगभग दस वर्षों से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ता था, और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ानेवाली गांव की एक छात्रा द्वारा आरोप लगाया गया कि शिक्षक द्वारा पीछे से बाल और कमर पकड़कर छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। इसी मामले को लेकर छात्रा की मां द्वारा लिखित आवेदन देकर ट्यूशन पढ़ानेवाले शिक्षक ललन साहू के खिलाफ प्रतापपुर थाना में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ट्यूशन फीस मांगने पर लगाया आरोप

शिक्षक के परिजन ने कहा शिक्षक ललन साव के परिजनों का कहना है कि छेड़खानी जैसी कोई घटना नहीं घटी है। ट्यूशन फीस के लगभग 4000 रुपये से अधिक बाकी था उसी के मांगने के क्रम में बच्ची द्वारा इस तरह का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

सामान्य प्रश्न

प्रतापपुर में शिक्षक पर कौन सा मामला दर्ज हुआ है?
प्रतापपुर में शिक्षाक पर पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।