टंडवा: ट्रांसपोर्टिग रोड के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना जारी
एनटीपीसी के चट्टी बारियातू गोपदा से खधैया तक कोल डिस्पैच के लिए ट्रांसपोर्टिग रोड के निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के चट्टी बारियातू गोपदा से खधैया तक कोल डिस्पैच के लिए ट्रांसपोर्टिग रोड के निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरना स्थल पर ग्रामीण ट्रांसपोर्टिग रोड निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इधर आंदोलन कर रहे बिनय बिहारी शरण के नेतृत्व ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल चतरा के डीसी से मुलाकात की और रोड निर्माण का विरोध क्यों हो रहा है इसपर प्रकाश डाला। बताया गया कि एनटीपीसी चट्टी बारियातू से कोल डिस्पैच का ठेका जेआरएल ट्रांसपोर्टिग कंपनी ने लिया है। उक्त कंपनी खधैया उरदा, सिसय समेत अन्य गांवों के किसानों से जमीन लीज में लेकर रोड बना रही है।
दरअसल एनटीपीसी ने टेंडर में ही शर्त रख दिया था कि ट्रांसपोर्टिग रोड का निर्माण स्वयं कंपनियों का करना है। तीन साल का यह ठेका आरंभ होने से पूर्व विवादों में फंस गया है। इधर आंदोलन में शामिल सोनू का कहना है कि प्रशासन रोड के निर्माण को नहीं रोका तो पांच से चक्काजाम होगा।दो कंपनियां रोड के लिए जमीनो को लिया लीज परएनटीपीसी के चट्टी बारियातू माइंस से कोल डिस्पैच के लिए नक्कास और जेआरएल नामक दो ट्रांसपोर्टिग कंपनियां रोड निर्माण के लिए किसानों से लीज पर जमीन ले चुके हैं। नक्कास 11 साल के लिए और जेआरएल 7 सालों के लिए ली है। सूत्रो के अनुसार टेंडर लेने के बाद जेआरएल कोल डिस्पैच के लिए रोड निर्माण कर रही है। खबर है कि कोयले की ट्रांसपोर्टिग जल्द शुरू नहीं हुई तो एनटीपीसी फिर से टेंडर कर सकती है। बहरहाल दो कंपनियों के बीच ठेका वर्चस्व की चर्चा कोयलांचल में जोरों पर है। जेआरएल के समर्थन में आंदोलन की चर्चा खधैया वृन्दा देवी मंडप के पास जिस भू-खंड के पंडाल से विरोध की आंच सुलग रही है। उसी के सौ मीटर दूर एक और भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है। लोगों का कहना है कि जेआरएल के समर्थन में लीज पर जमीन देने वाले ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


