अतिक्रमण के खिलाफ टंडवा में प्रशासन का चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

औद्योगिक नगरी टंडवा में एक दशक बाद प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में सीओ गौरव राय ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का संदेश दिया। सोमवार को बाजार के कारण मंगलवार को फिर से कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

अतिक्रमण के खिलाफ टंडवा में प्रशासन का चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

टंडवा निज प्रतिनिधि। औद्योगिक नगरी टंडवा शहर में एक दशक बाद प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान शहर के शहीद चौक में सुरक्षा बलों की मौजूदगी में सीओ गौरव राय ने जेसीबी मशीन चला कर साफ संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया तो खैर नहीं। सुबह दस बजे शाम पांच बजे तक बुलडोजर चलता रहा।सीओ ने बताया सोमवार बाजार के कारण मंगलवार को टंडवा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। इधर बुलडोजर चलने से रोड को अतिक्रमण करने वाले दूकान दारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि सीओ ने टंडवा गाड़ी लौंग के 250 को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की अपील किया था।

परन्तु 2 जून तक अतिक्रमण नहीं हटने पर सीओ ने सोमवार को यह कदम उठाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।