
मुखिया प्रतिनिधि ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर दिया
मुखिया प्रतिनिधि ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर दियामुखिया प्रतिनिधि ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर दियामुखिया प्रतिनिधि ने आंगनबाड़
इटखोरी, प्रतिनिधि। धुना पंचायत के सौनियां आंगनबाड़ी केंद्र में गुरूवार को बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामशंकर पासवान, सेविका पुष्पा कुमारी, पोषण सखी रेणु कुमारी, वार्ड सदस्य सहायिका संगिना देवी के द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी बच्चों को दो-दो सेट स्वेटर दिया गया । स्वेटर मिलने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर पासवान ने कहा कि स्वेटर वितरण से बच्चों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्र पर ही दी जाती है, बच्चों की उपस्थिति केंद्र में शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। उन्होंने सेविका सहायिका से केंद्र का संचालन सही तरीके से करने का दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की सरकार द्वारा आम जनता को देने वाले तमाम सुविधाओ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को दो, दो स्वेटर वितरण कर दिया गया ताकि अगर एक स्वेटर गंदा हो जाय तो बच्चे दुसरी स्वेटर पहन कर आंगनबाड़ी केंद्र आ सके एवं बच्चों की उपस्थिति में कोई समस्याएं न हो पाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से प्राप्त पोषाहार सभी सेविका समय से गर्भवती धात्री महिलाओं बच्चों के बीच वितरण करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




