एनटीपीसी के डीएवी स्कूल में समर कैंप का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया। प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय की शुभकामनाओं के साथ प्रारंभ हुए इस कैंप में विद्यार्थियों ने एरोबिक योग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, खेल, कला, विज्ञान प्रयोग जैसी गतिविधियों में भाग लिया। कैंप 20 मई को समाप्त होगा।

एनटीपीसी के डीएवी स्कूल में समर कैंप का आयोजन

टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप की शुरुआत प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय के आशीर्वचनों और शुभकामना संदेश से हुआ। समर कैंप के आज प्रथम दिवस के दौरान बच्चों को एरोबिक योग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, एथेलेटिक्स,कला एवं शिल्प, योग, नृत्य, संगीत, खेलकूद, पेंटिंग, विज्ञान प्रयोग, भाषण कला तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।

इस समर कैंप का समापन दिनांक 20 मयी को होगा। शिक्षक संतोष मंडल ने बताया कि प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नई-नई विधाओं की जानकारी देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया। विद्यालय प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना एवं उन्हें रचनात्मक मंच प्रदान करना है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।