ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतरापूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

इटखोरी में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शुक्रवार को कई प्रतिभाओं को सम्मानित...

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,चतराSat, 21 Jul 2018 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

इटखोरी में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शुक्रवार को कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में चतरा के अलावा लातेहार जिला के तनु प्रिया कुमारी, शिवानी कुमारी, शुभम कुमार, प्रभात कुमार सिन्हा, गासिया खातुन, मनीषा कुमारी, रौशन कुमार राणा, रजनीश कुमार, रोजी बरक्कत, नीतेश कुमार दांगी, प्रियंका कुमारी, शबाना प्रवीण, अमिषा कुमारी, साक्षी कुमारी, निक्की कुमारी, तन्नु कुमारी, गुड़िया कुमारी, मंजरी प्रिया, अंजली कुमारी, अन्तराष्ट्रीय फुटबॉलर रुपंती मुंडा समेत कई नव नियुक्त दारोगा शामिल थे। कार्यक्रम में अपने संबोधन में सुदेश महतो ने प्रतिभाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आगे कोई बाधा नहीं आये इसके लिए वे उनके साथ हैं। नव नियुक्त दारोगा संदीप कुमार रवि, मुकेश कुमार, राहुल पासवान, रोहित कुमार दांगी, रुपेश कुमार दांगी को सम्मान प्रदान करते हुए उन्होंने ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गांव की बेटियां और बेटे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं, तो मन गदगद हो जाता है। गरीब छात्रों के लिए वे हर समय साथ रहते हैं। कार्यक्रम में आजसू के महासचिव रौशन लाल चौधरी, केन्द्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, महासचिव संतोष सहाय, केन्द्रीय सदस्य अवध किशोर सिंह, विकास राणा, राज सिंह चौहान, छात्र मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व सुदेश महतो को कार्यकर्ताओं ने भारी भरकम माला पहनाकर स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें