विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की चतरा जिला स्तरीय बैठक संपन्न
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की चतरा जिला बैठक पत्थलदास मंदिर में सफलतापूर्वक हुई। बैठक में धर्म रक्षा निधि अभियान और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं की भूमिका और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ बैठक का समापन धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

चतरा प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की चतरा जिला स्तरीय बैठक रविवार को पत्थलदास मंदिर प्रांगण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सुधीर कुमार ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान की कार्ययोजना तैयार करना तथा जिले भर में संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में जिला टोली एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती, कार्य प्रणाली और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने अपने संबोधन में संगठन के मूल सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा सेवा, संस्कार और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने संगठन विस्तार को गति देने के लिए प्रत्येक प्रखंड में पालक नियुक्त करने और शीघ्र ही प्रखंड स्तरीय बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया। जिला मंत्री सुधीर कुमार ने धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। विभाग मंत्री अनूप यादव से टेलीफोनिक परामर्श के बाद कई दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें श्वेतांग उपाध्याय को नगर मंत्री, सुभाष कुमार को नगर सह संयोजक, मुकेश कुमार को ग्रामीण अध्यक्ष तथा श्रवण कुमार को टंडवा बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख बनाया गया।बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं प्रखंडों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती तथा धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


