Chatra News: टंडवा में 28 लोगों ने किया रक्तदान
Chatra News: टंडवा, सीसीएल के आम्रपाली क्षेत्र स्थित एमटीके कार्यालय में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक संजीव कुमार ने उद्घाटन किया। शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया और समाजसेवियों ने भी भाग लिया।

Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के आम्रपालीझ्रचंद्रगुप्त क्षेत्र स्थित एमटीके कार्यालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने किया। महाप्रबंधक ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए रक्तदान महादान के पूजा में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। इस शिविर में सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास,ओवरमैन रवीन्द्र गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में धनगड्ढा पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह , कोयद पंचायत के मुखिया किशुन राम, समाजसेवी वरुण कुमार सिंह, बिनय सिन्हा, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा कुमारी, यूनिट चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतूर कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार गुप्ता, आम्रपाली कोलियरी प्रबंधक मोहन लाल सिंह, पर्यावरण अधिकारी, मोनु कुमार राय सहित क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बताया गया कि शिविर में 28 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण एवं शिविर का सफल संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, चतरा के सचिव धर्मेंद्र पाठक और क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ।


