इटखोरी पुलिस ने मोबाइल छीनतई में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

इटखोरी थाना प्रभारी को मोबाइल छिनतई गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है जो भद्रकाली मंदिर के पास मोबाइल छिनने की घटना में शामिल थे। उनके पास से छिना गया वीवो वी60 मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इटखोरी पुलिस ने मोबाइल छीनतई में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना प्रभारी को मोबाईल छिनतई गिरोह को पकड़ने की बड़ी सफलता हाथ लगी है । रविवार को देर संध्या भद्रकाली मंदिर के पीछे मुहाने पुल पर हुई मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले चार युवकों को घर दबोचा है इन्हें सोमवार को जेल भी भेज दिया गया है । कार्रवाई के दौरान घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की पल्सर एनएस 160 मोटरसाइकिल और छिनकर ले गया गया एक वीवो वी60 मोबाइल भी बरामद किया गया। मालूम हो कि घटना और प्राथमिकी वादी रितिक कुमार (पिता स्व. रामजतन सिंह) केशरी चौक चतरा की शिकायत पर 17 मई को ईटखोरी थाना में प्राथमिकी संख्या 64/26 दर्ज की गई।

शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने उसके मोबाइल की छिनतई की थी। तफ्तीश और गिरफ्तारी चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सागर पासवान (पिता महेश पासवान) परोका, राहुल कुमार पासवान (पिता स्व. गणेश पासवान) धनखेरी मोहम्मद मासुक (पिता मोहम्मद मंसुर) धनखेरी एवं मोहम्मद साजिद (पिता मोहम्मद सलीम), धनखेरी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी अभियुक्त घटनास्थल पर सफेद पल्सर एनएस160 मोटरसाइकिल पर सवार थे। बरामद सामान, घटनास्थल से छिना गया वीवो वी60 मोबाइल और उसी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। अभियान मेंसब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह,थाना के सशस्त्रबल के जवान शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।