राज्यस्तरीय लोहड़िया आदिवासी संघ का पुनर्गठन, रामवृन्द बने प्रदेश अध्यक्ष
राज्यस्तरीय लोहड़िया आदिवासी संघ का पुनर्गठन, रामवृन्द बने प्रदेश अध्यक्षराज्यस्तरीय लोहड़िया आदिवासी संघ का पुनर्गठन, रामवृन्द बने प्रदेश अध्यक्षराज्यस

टंडवा निज प्रतिनिधि। लोहड़िया आदिवासी समाज के संगठनात्मक मजबूती व विस्तार को लेकर झारखंड राज्य स्तरीय लोहड़िया आदिवासी समाज की बैठक टंडवा में मां नंदनी काली मंदिर के समीप हुई। जिसमें राज्य के विभिन्न गांव से समाज के गन्यमान्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता रामवृंद नायक तथा संचालन सुरेंद्र कुमार नायक ने किया। बैठक में समाज के उत्थान व संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता बनाये रखने को लेकर कयी सुझाव आये। जिसमें मुख्य रुप से समाज में शिक्षा की बुनियाद को मजबुत पर जोर दिया गया। इस दौरान लोहड़िया आदिवासी संघ के पुराने कमेटी को भंग करते हुए पुन: पुनर्गठन किया गया।
सर्व सम्मति से पदाधिकारियों के अलावे संरक्षण मंडली एवं कार्यकारिणी सदस्य चयन किये गये। जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रामवृंद नायक को अध्यक्ष, संतोष नायक उपाध्यक्ष, रंजीत नायक सचिव, उपसचिव शिव कुमार नायक, कोषाध्यक्ष रुद्रनारायण नायक, उपकोषाध्यक्ष विनोद नायक बनाये गये। जबकि संरक्षण मंडली में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर शिवलाल नायक गुमला, सेवानिवृत्त शिक्षक जयमंगल देव नायक, सरोज नायक, बालेश्वर नायक, निर्मल नायक, कार्यकारिणी सदस्य में अवध किशोर नायक, संदीप कुमार नायक, पंचानंद नायक, अनिकेत कुमार नायक ,प्रकाश नायक, दीपक कुमार नायक ,नंदकिशोर नायक ,रूदेश नायक, अमित कुमार नायक, दिनेश नायक, एवं दिलीप कुमार नायक को रखा गया है। मौके पर उमेश नायक, राजेंद्र नायक ,सत्येंद्र कुमार नायक, सुरेंद्र नायक, मनोज नायक, सरोज नायक ,लक्ष्मण नायक, राधा मोहन नायक, रामकुमार नायक, विनोद नायक, मुरारी नायक ,कन्हैया नायक, यादवेन्द्र नायक, सुनील नायक, महेश नायक, चंदन नायक ,आदित्य नायक, केदार नायक ,शंकर नायक, सुखलाल नायक, जनार्दन नायक ,संतोष कुमार नायक अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




