21 से 23 मई तक जिले के सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

जिला प्रशासन द्वारा 21 से 23 मई 2026 तक सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंचायतों की आवश्यकताओं के आधार पर वार्षिक कार्य योजना तैयार की जाएगी। प्राथमिकता पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, और कृषि से संबंधित योजनाओं को दी जाएगी।

21 से 23 मई तक जिले के सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा

चतरा, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु डीएमएफटी मद अंतर्गत पीएमकेवाई मार्गदर्शिका के अनुसार जिले के सभी पंचायतों में 21 मई से 23 मई 2026 तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतों की आवश्यकता आधारित वार्षिक कार्य योजना तैयार करते हुए जनोपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं का चयन किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास एवं आजीविका, कृषि, पशुपालन, आधारभूत संरचना एवं सिंचाई से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है।

पंचायत सचिवों को ग्राम सभा आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विशेष ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक योजनाओं का चयन किया जाएगा। ग्राम सभा में पारित योजनाओं का कार्यवाही पंजी भी संधारित किया जाएगा। जिले की कुल 154 पंचायतों के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि ग्राम सभा के माध्यम से अतिरिक्त वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय, आवासीय विद्यालय, आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण, स्वरोजगार, महिला समूह सशक्तीकरण, कोल्ड स्टोरेज, वृक्षारोपण, पशुपालन, सड़क, पुल-पुलिया एवं सिंचाई जैसी विकासात्मक योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।