चतरा सांसद ने 11 महिला समूहों के बीच सोलर पंप और 84 महिला समूहों के बीच 92 लाख का ऋण बांटा

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

प्रखंड कार्यालय के सामने बुधवार को महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सोलर पंप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद कालीचरण सिंह और विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान 84 महिला समूहों को 92 लाख रुपये के ऋण का वितरण किया गया और 11 समूहों को सोलर पंप सौंपे गए।

चतरा सांसद ने 11 महिला समूहों के बीच सोलर पंप और 84 महिला समूहों के बीच 92 लाख का ऋण बांटा

लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सामने बुधवार को महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच सोलर पंप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विशिष्ट अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, प्रमुख रोहन साव, जिला परिषद सदस्य रोहिणी देवी और देवनंदन साहू मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा आम के पत्तों से बनी टोपी और माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने महिलाओं से कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि महिलाएं खेती-बारी कर आत्मनिर्भर बनेंगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक ने 84 महिला समूहों के बीच 92 लाख रुपये के ऋण का वितरण किया। साथ ही, खेती के लिए हुरनाली और चोपे पंचायत के 11 महिला समूहों के बीच सोलर पंपों का वितरण किया गया। ये सोलर पंप डीएमएफटी मद से उपलब्ध कराए गए, जिन्हें समूहों को सौंपा गया। सोलर पंप के माध्यम से समूह की महिलाएं खेतीबारी कर अपना जीविकोपार्जन करेंगी। मौके पर मुखिया पूरन राम, नरेश साव, विनोद महतो, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, अक्षवट सिंह, लीलाधर महतो, अमित कुमार साहू, रवींद्र सिंह, करम साव, दयानिधि सिंह, सहदेव राम, लवकुश सिंह, आनंद यादव, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक नेहाल वारिसी, पंचायत सेवक रोहित कुमार, प्रमोद कुमार, शशिकांत उपाध्याय, बीपीएम भवेश कुमार, प्रखंड कर्मी अजय कुमार और चांदो राम आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।