
बकरी चराते समय सांप ने युवक को डंसा
संक्षेप:
चतरा के टंडवा प्रखंड के बोगागड़ा गांव के सरजू गंजु को जंगल में बकरी चराते समय सांप ने काट लिया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे उसकी पत्नी ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की देखरेख...
Sep 13, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
चतरा, प्रतिनिधि। टंडवा प्रखंड के बोगागड़ा गांव निवासी सरजू गंजु (उम्र 34 वर्ष) को शुक्रवार को उस समय सांप ने काट लिया, जब वह जंगल में बकरी चराने गया था। अचानक हुए इस हादसे के बाद सरजू गंझू की स्थिति बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




