Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsSisters Celebrate Bhai Dooj Festival for Brothers Long Life and Prosperity
प्रखंड में बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र दीर्घायु होने के लिए किया भाय दूज त्योहार

प्रखंड में बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र दीर्घायु होने के लिए किया भाय दूज त्योहार

संक्षेप: प्रखंड में बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र दीर्घायु होने के लिए किया भाय दूज त्योहार प्रखंड में बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र दीर्घायु होने के ल

Thu, 23 Oct 2025 05:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र और दीर्घायु होने सुख समृद्धि की कामना करते हुए भाई दूज त्योहार मनाया। भाई दूज त्योहार की मुख्य कहानी यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी हुई है। इस कहानी के अनुसार, यमुना ने कई बार अपने भाई यमराज को भोजन के लिए अपने घर बुलाया, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं आ पाए। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को,जब यमुना ने फिर से उन्हें बुलाया, तो यमराज अपनी बहन के घर गए। यमुना ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया, तिलक लगाया और भोजन कराया। यमराज अपनी बहन के इस प्रेम से इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने उसे वरदान दिया कि इस दिन जो बहन अपने भाई को टीका लगाकर आदर-सत्कार करेगी, उसे यमराज का भय नहीं रहेगा।

इसी घटना के बाद से हिंदु धर्मावलंबी के द्वारा बहने भाई दूज का त्योहार मनाया जाने लगा। यह त्योहार दीपावली और गोवर्धन पूजा अर्चना सम्पन्न होने के बाद किया जाता है इस बार प्रखंड के बहने गुरुवार 23 अक्टूबर 25 को निर्जला उपवास रहकर इस त्योहार को किया गया। इससे अन्न कुट का त्योहार भी कहा गया है। पहले बहनों के द्वारा भाई के बारे में अशुभ बातें कहा करते हैं और बाद में अपने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी जाती है शुभाशीष दिया जाता है लंम्बी उम्र और दिर्घायु होने की।