
सिमरिया अनुमंडल बनने के 11 वर्षों बाद भी नहीं बना नगर पालिका क्षेत्र
संक्षेप: सिमरिया अनुमंडल बनने के 11 वर्षों बाद भी नहीं बना नगर पालिका क्षेत्र सिमरिया अनुमंडल बनने के 11 वर्षों बाद भी नहीं बना नगर पालिका क्षेत्र सिमरिया अनुम
सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल बनने के 11 वर्ष बाद भी नगर पालिका क्षेत्र नहीं बना है। एसडीओ सनी राज के प्रयास से जिले में स्वच्छता में सिमरिया अपनी अलग पहचान बनाये हुए है। चौंक के आसपास क्षेत्र के सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ चौक के सौंदर्यीकरण कर चार चांद लगा दिया गया है। 3 मार्च 2014 ई को तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार में ही सिमरिया अनुमंडल की स्थापना हुईथी। हुआ था। 11 वर्षों में नगरपालिका बनना तो दूर एसडीओ और एसडीपीओ के अलावे अन्य विभाग का कार्य अभी भी जिला से ही संचालित हो रहे हैं। तत्कालीन एसडीओ आइएस सन्नी राज ने सिमरिया को संजाने संवारने में काफी ऊर्जा लगाए हैं।

इनके युवा ब्रिगेड बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय भी काफी सक्रिय है। सिमरिया चौक को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद इसे संजाने संवारने में भी कोई और कसर नहीं छोड़ा गया है। सिमरिया चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगी हुई थी। जिसे आए दिन वाहनों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया जाता था। ऐसे में इसे देखते हुए सुभाष चंद्र बस की प्रतिमा चौक से बिल्कुल सटे जमीन पर पार्क बनाकर उन्हें स्थापित कर दिया गया है। पार्क में इसके अलावें बच्चों को खेलने के लिए कई आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। जहां अहले सुबह से देर शाम तक बच्चे धमा चौकड़ी मचाते रहते हैं। पार्क के बाहर भी फुट वेयर बनाया गया है।जहां पर किसी भी प्रकार के ठेला, दुकान आदि लगाने की मनाही है। चौक किनारे सुखे पेड़ को भी हटाकर लोगों के जीवन सुरक्षित किया गया है। सिमरिया चौक पर स्वच्छ सिमरिया सुंदर सिमरिया का साइन बोर्ड लगा हुआ है। सिमरिया चौक को साफ सफाई रखने के लिए एसडीओ सनी राज, एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद सीओ गौरव कुमार राय और पुलिस विभाग के पदाधिकारी ने अपने हाथों से झाड़ू लगाकर सिमरिया चौक को स्वच्छ किया था। इस अभियान के बाद सिमरिया चौक को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए सफाई का जिम्मा दुकानदारों की एक कमेटी व्यापार मंडल स्वच्छता कमेटी ने उठाया।उसके अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह रुपु और सचिव मनोरंजन महाजन की देखरेख में सिमरिया चौक के साफ सफाई और सुलभ शौचालय की व्यवस्था है। सफाई के लिए हाईवा ओनर एसोसिएशन ने चार सफाई कर्मी रखें है। सफाई कर्मी चतरा रोड में सिमरिया चौक से अनुमंडल कार्यालय तक टंडवा रोड में पीइएचडी कार्यालय तक हजारीबाग रोड में अस्पताल तक और बगरा रोड में मत्स्य कार्यालय तक प्रतिदिन सुबह साफ सफाई की जाती है। सफाई में दुकानदारों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी दुकानदार अपने दुकान के बाहर डस्टबिन रखने लगे हैं। सिमरिया के लोगों को सफाई के प्रति गंभीर होने के बाद जॉब पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है ।जिसमें वी लव सिमरिया के अलावा स्वच्छ सिमरिया सुंदर सिमरिया का साइन बोर्ड लगा हुआ। लोगों की जागरूकता और तत्परता इस बोर्ड की महता दर्शाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




